Wednesday, June 10, 2020

Delhi university admission process

नमस्कार दोस्तों 
 जैसा कि आप सब जानते हैं कोरोना वायरस के चलते आज पूरा विश्व रुक सा गया है इसी के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला  प्रक्रिया भी काफी देरी से चल रही है| जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का आदेश जारी किया है| 
 ऐसे में काफी विद्यार्थी सोच रहे होंगे कि दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया कब से शुरू होगी| 
 हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस वर्ष की दाखिला प्रक्रिया को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है जिसमें यह बताया गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला  प्रक्रिया अगस्त से शुरू  हो सकती हैं|  


दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करना  होता है 
उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय कट ऑफ जारी करता है कट ऑफ के जरिए ही दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला दिया जाता है|  हालांकि अभी दिल्ली विश्वविद्यालय ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कोई भी तारीख जारी नहीं की है| 

आइए दोस्तों हम जानते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय में  रजिस्ट्रेशन हेतु किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी - 

1). दसवीं कक्षा की मार्कशीट (Marksheet of 10th class) 

2). 12वीं कक्षा की मार्कशीट (Marksheet of 12th class) 

3). माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration certificate) 

4). अगर आप आरक्षित वर्गों में आते हैं तो आपको एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी| 

5). अगर आपके पास स्पोर्ट कोटा हो तो आपको स्पोर्ट सर्टिफिकेट भी अपलोड करनी होगी  ( ध्यान रखें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में केवल नेशनल स्पोर्ट का कोटा ही  मान्य होता है जोन व इंटर जोन की कोई भी मान्यता नहीं होती है) 

6). अगर आप ईडब्ल्यूएस (EWS)  कैटेगरी से हैं तो आपको वो सर्टिफिकेट भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के  रजिस्ट्रेशन फॉर्म  में अपलोड करनी होगी| 

दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ी अन्य खबरों को जानने के लिए हमें फॉलो करें

No comments:

Post a Comment

Du admission 2020-2021

नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि कोरोनावायरस महामारी के चलते आज विश्व के सभी कार्य काफी देर से हो रहे हैं इसी के चलते दिल्ली वि...